सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का चतुर्थ सत्र सोमवार एक सितम्बर से, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की ली जानकारी

Edited By Chandra Prakash, Updated: 29 Aug, 2025 07:16 PM

fourth session of the sixteenth rajasthan legislative assembly

सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का चतुर्थ सत्र सोमवार एक सितम्बर से होगा। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधान सभा में विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सत्र से संबंधित विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने...

जयपुर 29 अगस्त 2025। सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का चतुर्थ सत्र सोमवार एक सितम्बर से होगा। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधान सभा में विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सत्र से संबंधित विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने सत्र से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विधान सभा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है।

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सभी अधिकारीगण अपनी शाखा से संबंधित कार्यों को मौके पर जाकर देखे और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। श्री देवनानी ने कहा कि सदन की सुचारु व्यवस्था के लिए विधान सभा के अधिकारी और कर्मचारीगण सक्रिय रहें। आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। अधिकारीगण नियमों की जानकारी के साथ अपडेट रहे।

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी को विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा ने विधान सभा की सामान्य, प्रश्न, सदन, विधान, विविध, सम्पादन, सुरक्षा, एनआईसी, पुस्तकालय, शोध सन्दर्भ और जनसम्पर्क शाखा से संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत करवाया। श्री देवनानी ने निर्देश दिए की प्रश्नों की लॉटरी और प्रश्नों तालिका का मुद्रण नियत समय पर करवाया जाना सुनिश्चित किया जावे।

देवनानी ने सदन शाखा के अधिकारियों से विधायकगण को आने वाली सभी तकनीकी कठिनाइयों को दूर किये जाने के लिए कहा। देवनानी ने बताया कि नेवा वेबसाइट पर विधायकगण ऑनलाइन प्रश्न अपलोड कर रहे है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ सत्र में लगभग 70 प्रतिशत प्रश्न विधान सभा को ऑनलाइन प्राप्त हुए है। बैठक में विधान सभा सत्र के दौरान सुरक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विधान सभा परिसर में मीडिया के छायाकारों और कैमरामैनों के लिये की गई व्यवस्था को बेहतर बनाये जाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!