मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला विश्नोई समाज का प्रतिनिधिमंडल, हरियालो राजस्थान में बढ़ेगा जनभागीदारी

Edited By Raunak Pareek, Updated: 28 Aug, 2025 04:42 PM

bishnoi samaj meets cm bhajanlal sharma hariyalo rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विश्नोई समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला। सीएम ने कहा कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अब तक 18.5 करोड़ पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण आमजन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्नोई समाज का पेड़ों और वन्यजीवों के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। सीएम शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने पेड़ों की रक्षा के लिए बलिदान दिया, जो विश्व इतिहास में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण है।

हरियालो राजस्थान अभियान

·         राज्य सरकार ने 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य तय किया है।

·         पिछले वर्ष 7.5 करोड़ पौधे लगाए गए।

·         इस वर्ष लगभग 11 करोड़ पौधारोपण किया गया है।

·         वन मित्र भी बनाए गए हैं ताकि अभियान में जनभागीदारी बढ़े।

सीएम ने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई नीतिगत निर्णय लिए हैं और आवश्यकता पड़ने पर नियमों में भी बदलाव किए जाएंगे।

पर्यावरण में विश्नोई समाज की भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्नोई समाज ने हमेशा पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है उनकी सोच और त्याग हर वर्ग और समाज को प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रेरित करते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि जापानी मियावाकी वृक्षारोपण तकनीक को अपनाया जाए और विकास परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण के विशेष प्रावधान किए जाएं। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, स्वामी भागीरथ दास शास्त्री, आचार्य संत गोरधनराम, महंत स्वामी भगवानदास, कृपाचार्य महाराज, स्वामी सदानंद, स्वामी ओंकारानंद, स्वामी श्यामदास सहित विश्नोई समाज के साधु-संत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!