विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बोले – "सनातन है तो हम हैं, विकृतियों का समाधान संस्कारों से संभव

Edited By Raunak Pareek, Updated: 22 Aug, 2025 05:32 PM

vasudev devnani goyanka samman sanatana values

फलहपुर शेखावाटी में गोयनका रिकग्निशन सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि समाज केवल सड़कों और इमारतों से नहीं बनता, बल्कि संस्कार, मानवीय मूल्य और परंपराएं ही उसकी असली ताकत हैं।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सनातन है तो हम है और सनातन नहीं है तो हम भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जीवन्तता में भी जीवन है। विकृतियों का समाधान संस्कारों से होगा। समाज केवल ईमारतों और सडकों से ही नहीं बनता उसके लिए साथ ही मानवीय मूल्यों, सेवा और परम्पराएं भी जीवित रखने होते है। गोयनका ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान की परम्परा से उन विभूतियों को पहचान मिल रही है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने है। यह सम्मान व्यक्तियों के साथ उनके मूल्यों का है।

देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। देवनानी शुक्रवार को फलहपुर शेखावाटी में जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने वाले गुमनाम नायकों को दिये जाने वाले गोयनका रिकग्निशन सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। देवनानी ने व्यापार, समाज सेवा, कला, विज्ञान, खेल कूद, शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोयनका सामुदाय के शूरवीरों को पुरस्कार प्रदान किये। देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। समारोह में पहुँचने पर देवनानी का विशाल फूल माला पहनाकर और शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया गया।

गोयनका परिवार ने बढाया शेखावाटी की धरा का मान- देवनानी ने कहा कि गोयनका परिवार ने शेखावाटी की धरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जमन स्थली को कभी नहीं भूलना चाहिए। जो जड़ों से अलग जो जाते है, वे हरे-भरे नहीं रह पाते है। हम कहीं भी रहें यह राजस्थान हमारा है। व्यापार जीवन का अंग है। अपनी जन्म स्थली को सेवा के माध्यम से जब भी समय मिले उसके लिए कार्य करना चाहिए। यही हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी हैं। देवनानी ने कहा कि राजस्थान की इस धरा ने शौर्य की गाथाएं दी है, सन्तों की वाणी दी है और व्यापारियों को निष्ठा दी है। गोयनका परिवार ने शेखावाटी की इस धरा की समृद्ध परम्परा को आगे बढाया है।

जडों से जुडने की परम्परा भावी पीढियों के लिए बनेगी प्रेरणा का स्त्रोत- देवनानी ने गोयनका परिवार सहित पूरी आयोजन समिति का अभिनन्दन करते हुए कहा कि यह समारोह एक संस्कृति का उत्सव है। साथ ही यह गोयनका संगम पीढियों को जोडने वाला सेतु है। आने वाली पीढियों के लिए यह परम्परा प्रेरणा और ऊर्जा का स्त्रोत रहेगी। सेवा उद्यम और संस्कृति की इस परम्परा से सामाजिक सेवा और मानव कल्याण को नई दिशा मिलेगी।

मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा- देवनानी ने कहा कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी. यह भविष्यवाणी अब प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। राष्ट्र का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ता ही जा रहा है। भारत को हर क्षेत्र में सफलता मिल रही है।

देवनानी ने सालासर बालाजी के दर्शन किए, प्रदेश की खुशहाली की कामना की- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सालासर धाम पहुँचकर श्री बालाजी के दर्शन किए। देवनानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुँचने पर प्रबंधकगण ने देवनानी का दुपट्टा और माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।

देवनानी दिल्ली जाएंगे- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली जाएंगे। देवनानी दिल्ली विधान सभा में आयोजित अखिल भारतीय विधान सभा अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेंगे। देवनानी का सोमवार शाम जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!