राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी ने की मीटिंग, टीकाराम जूली ने की अध्यक्षता

Edited By Anil Jangid, Updated: 05 Jan, 2026 06:01 PM

rajasthan pradesh congress seva dal holds executive meeting

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी ने राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर मीटिंग की जिसका अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की। यह मिटिंग 08 जनवरी से 10 फ़रवरी तक मनरेगा बचाओ संग्राम व सदस्यता अभियान को लेकर हुई।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी ने राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर मीटिंग की जिसका अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की। यह मिटिंग 08 जनवरी से 10 फ़रवरी तक मनरेगा बचाओ संग्राम व सदस्यता अभियान को लेकर हुई। इस मीटिंग में राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तुनवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिहं शेखावत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी ज्योति खन्ना व गोविंद भाई पटेल ने भी संबोधित किया। 

 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता भीमराज जाखड़ ने बताया कि आल इंडिया कांग्रेस सेवादल द्वारा निर्देशानुसार इस मिटिंग में यह तय किया गया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल आगामी दो महीनो में राजस्थान के सभी जिलों में मनरेगा के लिए 08 जनवरी से 10 फ़रवरी तक जन आंदोलन गांव—गांव ढाणी में आयोजित करेगा। इन जन आंदोलन में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मनरेगा मज़दूरों को VB-GRAM-G योजना के माध्यम से जो मनरेगा मज़दूरों के अधिकार पर कुठाराघात किया गया है इसके विरोध में मनरेगा मज़दूरों को जागरूक करने का काम करेंगे । 

 

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो और लोकतंत्र को कमजोर करने प्रयास किया जा रहा हो तब सेवादल की इस ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस मिटीग को आल इंडिया कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने वर्चुअल के ज़रिए सम्बोधित किया और कहा कि अब आल इंडिया कांग्रेस सेवादल पूरे देश सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है यह अभियान राज्य स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर पर चलाया जाएगा।

 

अब आने वाले पंचायत व नगर निकाय चुनावों में सेवादल चुनाव प्रबंधन के काम अहम भूमिका निभाएगा। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिहं शेखावत ने कहा सेवादल के इस मनरेगा बचाओ संग्राम जन आन्दोलन में मनरेगा के साथ साथ लोकतंत्र को क़ायम रखने, संवैधानिक संस्थाओं का बचाने के लिए सेवादल के कार्यकर्ता अपना योगदान निभाएंगे। सेवादल केन्द्र की सरकार द्वारा किसान-मज़दूर, नौजवान, छात्र, महिला, आदिवासीयो के जो हक और अधिकार छीन रही है जिससे देश के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहें हैं, इसके लिए सेवादल के कार्यकर्ता इस जन आंदोलन के माध्यम से जनता के बीच उनसे जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। कांग्रेस महासचिव ललित तुनवाल ने अपने संबोधन में कहा वर्तमान में देश के हालात अच्छे नही हैं ऐसे समय मे सेवादल की संविधान बचाने लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने में अहम भूमिका होती है । 

 

इस मीटिंग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह अडवाना, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल, कोषाध्यक्ष आर.पी. मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, राज्य के सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी उपस्थित हुए। यह मिटिंग संगठनात्मक मिटिंग थी और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!