भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Hamid Khan Mewati ने दी Swadesh Chopra को श्रद्धांजलि

Edited By Anil Jangid, Updated: 07 Jul, 2026 07:09 PM

bjp minority morcha president hamid khan mewati tribute to swadesh chopra

जयपुर। पंजाब केसरी राजस्थान के कार्यालय पर Swadesh Chopra को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,...

जयपुर। पंजाब केसरी राजस्थान के कार्यालय पर Swadesh Chopra को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप भी आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती भी मौजूद रहे और स्वदेश चोपड़ा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मेवाती ने कहा 'सुदेश चोपड़ा जी के यहां पर आज हमने जो श्रद्धा सुमन अर्पित किया है और जो नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन पंजाब केसरी परिवार द्वारा किया गया है यह सरहनीय कदम है कि पंजाब केसरी परिवार हमेशा इस तरह के आयोजन करते रहते हैं। 

 

मेवाती ने कहा 'एक हमारे परिवार की सदस्या आज इस दुनिया में नहीं है। उनको पीछे से याद किया जा रहा है। तो वास्तव में एक मैसेज देने का काम पंजाब केसरी परिवार ने किया है। मैं तो अपनी तरफ से उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे की तरफ से भी मैं उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।'

 

मेवाती ने आगे कहा 'इस तरह के निशुल्क कैंप लगाकर एक समाज में जागृति करने का काम पंजाब केसरी परिवार कर रहा है। उसके लिए मैं सभी पंजाब केसरी परिवार को आभार व्यक्त करता हूं कि इस तरह की ऐसे कदम से समाज में एक मैसेज देने का काम आप करते हैं। एक तो आपका जो अखबार है उसके माध्यम से आप पूरे देश दुनिया के अंदर पंजाब केसरी का जो बड़ा नाम है और इस तरह के छोटे-छोटे आयोजन कर जिस तरह का एक मैसेज समाज में जाता है वो पॉजिटिव मैसेज है। इस तरह के आयोजन होने चाहिए और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे तो लोगों की याददाश्त बनी रहेगी। इस तरह का आज ये जो आयोजन किया है हमने भी यहां पर आकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया और सभी पंजाब केसरी परिवार के सदस्यों से मिलने का अवसर मिला। बहुत अच्छा लगा यहां पर आकर और जब भी आप लोग हमें याद करेंगे, हमेशा आपके बीच में हम रहेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!