डॉ. दिव्यानी कटारा बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता

Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Jan, 2026 05:49 PM

dr divyani katara appointed as national spokesperson of indian youth congress

जयपुर। युवा, शिक्षित और सक्रिय नेतृत्व के रूप में पहचान बना चुकीं राजस्थान की डॉ. दिव्यानी कटारा को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से न केवल राजस्थान बल्कि देशभर के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

जयपुर। युवा, शिक्षित और सक्रिय नेतृत्व के रूप में पहचान बना चुकीं राजस्थान की डॉ. दिव्यानी कटारा को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से न केवल राजस्थान बल्कि देशभर के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। डॉ. कटारा लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और युवाओं, महिलाओं तथा छात्र वर्ग के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। संगठनात्मक कार्यशैली, जमीनी मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण और प्रभावी संवाद क्षमता के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 

डॉ. दिव्यानी कटारा ने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “युवा कांग्रेस ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी। देश के युवाओं की आवाज को मजबूती से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक अधिकारों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

 

राजस्थान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई। प्रदेश भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। नेताओं ने कहा कि डॉ. कटारा की नियुक्ति से संगठन को एक सशक्त और स्पष्ट वक्ता मिला है, जो युवाओं के मुद्दों को मजबूती से रखेगी।

 

डॉ. दिव्यानी कटारा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक बदलाव के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और संगठन युवाओं को नीति निर्माण में भागीदार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उनकी नियुक्ति को महिला नेतृत्व के सशक्तिकरण के रूप में भी देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और विचारधारा से युवा कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी और संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।

 

डॉ. कटारा की यह नई जिम्मेदारी आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!