जयपुर में किन्नर बनकर वसूली करने वाला गिरोह पकड़ा, 8 पुरुष गिरफ्तार, एक महिला किन्नर हिरासत में

Edited By Anil Jangid, Updated: 17 Mar, 2026 04:52 PM

impersonating transgender individuals for extorting money in jaipur arrested

जयपुर: जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया, जो महिला किन्नर का रूप धारण कर वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूलता था। पुलिस ने इस गिरोह के 8 पुरुषों और 1 महिला किन्नर को गिरफ्तार किया है।

जयपुर: जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया, जो महिला किन्नर का रूप धारण कर वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूलता था। पुलिस ने इस गिरोह के 8 पुरुषों और 1 महिला किन्नर को गिरफ्तार किया है।

 

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद के मुताबिक, सोमवार को सूचना मिली कि 200 फीट बाइपास स्थित स्लीप लाइन क्षेत्र में कुछ लोग महिला किन्नर का रूप धारण कर वाहन चालकों से पैसे मांग रहे थे। ये लोग बधाई देने के नाम पर चालक पर दबाव डालते थे और पैसे नहीं देने पर गाली-गलौच करते थे।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माही सैनी (25), चंदर्पाल उर्फ शैलेन्द्र उर्फ रोनक (35), मोनु कोरी (31), सूरज अरोरा उर्फ संजना (29), प्रतीक जाटव उर्फ रवि जाटव (23), योगेंद्र सिंह उर्फ छोटी (24), भागचंद खटीक उर्फ वृंदान (24), वेदप्रकाश (23) और रामावतार उर्फ रानी (25) को गिरफ्तार किया।

 

जांच में पता चला कि ये लोग असली महिला किन्नर के साथ मिलकर रेड लाइट और ट्रैफिक सिग्नल्स पर वाहन चालकों से पैसे वसूलते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!