विधान सभा अध्यक्ष देवनानी की रक्षा बंधन पर्व पर शुभकामनाएं

Edited By Kailash Singh, Updated: 08 Aug, 2025 03:49 PM

best wishes of vidhan sabha speaker on raksha bandhan festival

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट बंधन,...

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी की रक्षा बंधन पर्व पर शुभकामनाएं

जयपुर, 08 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट बंधन, पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक एकता, स्नेह और रक्षा के संकल्प का भी है। वर्तमान में आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करने तथा समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान के भाव को आगे बढ़ाने में इस पर्व की भूमिका महत्वपूर्ण है।

देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन, सनातन संस्कृति में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। रक्षा बंधन का यह पर्व सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और परस्पर स्नेह का संदेश देता है। रिश्तों की मिठास ही हमारी संस्कृति की असली पहचान है। इससे समाज में आपसी प्रेम और मानवीय भावना को प्रोत्साहन मिलता है। श्री देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारे सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का माध्यम है। रक्षा बंधन का त्योहार एक सामंजस्यपूर्ण सामाजिक जीवन की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह व्यक्ति के दृष्टिकोण को अपने परिवार की सीमाओं से परे, पूरी पृथ्वी (वसुधा) को एक परिवार के रूप में भी साकार करता है।

देवनानी ने कहा कि रक्षा बंधन प्रेम, देखभाल और सम्मान के बेजोड़ बंधन का प्रतीक है। व्यापक परिप्रेक्ष्य में रक्षाबंधन सार्वभौमिक भाईचारे का एक अंतर्निहित संदेश देता है

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!