राजस्थान विधानसभा में सहस्त्र घट रुद्राभिषेक, शिव आराधना से गूंजा विधान भवन

Edited By Raunak Pareek, Updated: 28 Jul, 2025 02:40 PM

sahastra ghat rudrabhishek rajasthan vidhan sabha shravan

राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित विधानेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन सोमवार पर सहस्त्र घट रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की प्रेरणा से हुए इस आयोजन में विधायकों और अधिकारियों ने शिवतत्त्व की आराधना की।

राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित विधानेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पवित्र सोमवार को आध्यात्मिक आस्था का दिव्य संगम देखने को मिला। यहां सहस्त्र घट रुद्राभिषेक का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री केके शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने शिव आराधना में भाग लिया। सहस्त्र कलशों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण, रुद्रपाठ, लघुरुद्र और रुद्राष्टक स्तुति के साथ किया गया।

राज्य के सुख-शांति और कल्याण की कामना

आयोजन का उद्देश्य राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए सामूहिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करना रहा। इस अवसर पर श्री वासुदेव देवनानी ने कहा, “भगवान विधानेश्वर इस भवन की आत्मा हैं। ऐसे अनुष्ठानों से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा आती है और कर्मभूमि पवित्र होती है।” पूरे परिसर में शिवभक्ति का संगीतमय वातावरण बना रहा, जिसमें श्रद्धा, आस्था और भारतीय सांस्कृतिक चेतना की अनूठी झलक दिखाई दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!