देवनानी की बिरला से संसदीय विधायी मामलों पर चर्चा

Edited By Kailash Singh, Updated: 06 Aug, 2025 05:14 PM

devnani discussed parliamentary legislative matters with birla

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बधुवार को नई दिल्ली की एक दिवसीय यात्रा के दौरान संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। देवनानी की  बिरला से संसदीय विधायी मामलों, विधान सभा के आगामी सत्र के साथ लोकतांत्रिक...

जयपुर, 06 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बधुवार को नई दिल्ली की एक दिवसीय यात्रा के दौरान संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। देवनानी की  बिरला से संसदीय विधायी मामलों, विधान सभा के आगामी सत्र के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं तथा विधायी कार्यों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। देवनानी ने संसदीय मामलों के संबंध में  बिरला से मार्गदर्शन भी लिया।

राजस्थान विधान सभा के अमृत महोत्सव की जानकारी दी
देवनानी ने बिरला को राजस्थान विधानसभा की वर्तमान गतिविधियों, नवाचारों और पारदर्शिता बढ़ाने हेतु उठाए गए विभिन्न कदमों यथा नेवा प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी। देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि राजस्थान विधान सभा अपनी स्थापना का अमृत महोत्सव मनायेगी। विधान सभा गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश के साथ अमृत महोत्सव के शुभारम्भ की रूप रेखा तैयार की जा रही है। देश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में शुमार राजस्थान विधान सभा को लोकतंत्र का जीवन्त स्थल बनाने के लिए नये कदम उठाये जा रहे है।

डिजिटल म्यूजियम को प्रतिदिन लोग देखने आ रहे है
विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को प्रतिदिन आमजन बढी संख्या में देखने आते है। उन्होंने राजस्थान विधान सभा के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए निकट भविष्य में आयोजित होने वाले विधानसभा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी बिरला से साझा की।

बिरला ने विधान सभा की लोकतांत्रिक परम्पराओं की सराहना की- लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने राजस्थान विधानसभा की लोकतांत्रिक परंपराओं की सराहना और विधानसभाओं के बीच संवाद एवं सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!