6 days ago
3 weeks ago
1 month ago
3 months ago
6 months ago
8 months ago
9 months ago
11 months ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Anu Meena Case : राजस्थान की राजधानी जयपुर से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की मौत के बाद उसके परिवार ने पति समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरतगढ़। राजस्थान के सूरतगढ़ में न्यायालय के एक सख्त आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) सूरतगढ़ ने शहर थानाधिकारी की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताते हुए उन्हें और मामले से जुड़े अन्य लोक सेवकों को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
झालवाड़। राजस्थान में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों में कागजों में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का दावा किया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र रायपुर तहसील के पालखंदा गांव सहित कई इलाकों में ग्रामीण आज भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
नागौर। राजस्थान में स्थानीय भाषा और बोलचाल कई बार प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही मामला नागौर जिले में सामने आया है, जहां सरसों को स्थानीय भाषा में ‘रायड़ा’ लिखे जाने के कारण हजारों किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ लेने से वंचित रह गए।
कोटा। राजस्थान के कोटा शहर के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन — कोटा जंक्शन और न्यू कोटा (डकनिया तालाब) रेलवे स्टेशन — अब आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के साथ नई पहचान बनाने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे की ओर से दोनों स्टेशनों का अंतरराष्ट्रीय स्तर की तर्ज पर पुनर्विकास किया जा रहा है।
करौली। जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र स्थित अमरगढ़ गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कुएं की सफाई के दौरान अचानक कुएं की ढाय भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों युवक मलबे में दब गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जोधपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली आईएएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
जयपुर। दिवंगत पंजाबी गायक Sidhu Moosewala के पिता Balkaur Singh Sidhu ने जयपुर में हृदय संबंधी उपचार करवाया। सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद उन्हें जयपुर के Rajasthan Hospital में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की। उपचार के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
राजस्थान के धौलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीड़ित प्रतिकर स्कीम-2011 के तहत एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मामलों में प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए तीन मामलों में कुल 10 लाख 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने की अनुशंसा की गई।
राजस्थान के दौसा कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा समिति की बैठक के दौरान जिला अस्पताल के पीएमओ को लेकर जमकर विवाद देखने को मिला। बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पीएमओ की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते पिछले एक महीने से पानी की भारी बर्बादी हो रही है। वार्ड नंबर 4 में सहायक अभियंता कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर व्यर्थ जा रहा है।
पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की विदेश यात्रा से स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य अतिथियों को राजस्थान की पारंपरिक कला से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए। इनमें डच किंग और क्वीन सहित कई विदेशी नेताओं को राजस्थान की प्रसिद्ध थेवा कला, मीनाकारी और कुंदन शिल्प से निर्मित आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इसकी डिजाइन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जयपुर के मीनाकारी आर्टिस्ट दीपक सांकित ने की है।
जयपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान राजस्थान की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक मंच पर एक बार फिर प्रमुखता से प्रस्तुत किया। संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य अतिथियों को राजस्थान की प्रसिद्ध थेवा, मीनाकारी, कुंदन कला और जयपुर ब्लू पॉटरी से निर्मित विशेष उपहार भेंट किए।
जोधपुर में शुक्रवार को रेलवे विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने पश्चिमी राजस्थान के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat भी मौजूद रहे।
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों समेत देशभर की 24 सीटों पर होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जयपुर के शासन सचिवालय, विधानसभा और राजनीतिक गलियारों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।
जनाब, सोशल मीडिया के इस दौर में तो हालात कुछ यूँ हैं कि अब हर हाथ में मोबाइल है और हर मोबाइल में एक उम्मीदवार पल रहा है। कोई नौकरी का उम्मीदवार, कोई सिस्टम बदलने का उम्मीदवार, कोई क्रांति का उम्मीदवार… और अब तो हाल ये है कि कोकरोच भी उम्मीदवार हो गया है।
मेष राशि वालों आज का पूरा दिन आपके लिए ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में अटके काम गति पकड़ेंगे तथा धन लाभ के योग हैं।
वृष राशि वालों आज के दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। करियर में नया अवसर मिल सकता है और कारोबार में निवेश से लाभ होगा।
मिथुन राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में वृद्धि होगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक फैसला न लें।
सिंह राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में नए सौदे मिलेंगे और नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं।
कन्या राशि वालों आज आपको नए कार्यों को शुरू करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। जॉब और करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
तुला राशि वालों आज आपका दिन शांति और मानसिक सुकून से भरा रहने वाला है। कारोबार में मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज आपको थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें और व्यापारिक लेन-देन में सावधानी...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों और नए अवसरों से भरा रहेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मकर राशि वालों आज आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपके प्रदर्शन से अधिकारी खुश रहेंगे और धन आगमन के रास्ते बनेंगे।
कुंभ राशि वालों आज के दिन आपको कुछ नया सीखने और करने का अवसर प्राप्त होगा। करियर में नए रास्ते खुलेंगे और व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों और मनचाही सफलता वाला रहेगा। जॉब में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है।
CAD $
28/08/2026 18:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes