हनुमानगढ़ में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, रावतसर और भादरा में हटाए गए अवैध कब्जे

Edited By Ishika Jain, Updated: 03 Jul, 2026 04:50 PM

hanumangarh bulldozer action against drug smugglers rawatsar bhadra

हनुमानगढ़ पुलिस और प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रावतसर और भादरा में दो आरोपियों के अवैध अतिक्रमण हटाए। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के अवैध अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर रावतसर और भादरा क्षेत्र में की गई।

सबसे पहले रावतसर कस्बे में पुलिस और नगर पालिका की टीम ने हिस्ट्रीशीटर एवं मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी विनोद कुमार नायक द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से हटाया। आरोपी के मकान के सामने गली में किए गए अतिक्रमण को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

यह अभियान रावतसर थानाधिकारी ईश्वरानंद के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गोदारा, निरीक्षक प्रह्लाद मटोरिया और अन्य अधिकारियों ने भी सहयोग किया।

पुलिस के अनुसार रावतसर के वार्ड-25 निवासी विनोद कुमार नायक के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर जुआ-सट्टा, अवैध शराब, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 29 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है।

और ये भी पढ़े

    इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई भादरा थाना क्षेत्र में की गई। यहां वार्ड-26 स्थित शिवपुरा बास निवासी भाल सिंह उर्फ मास के मकान के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के लगभग छह मामले दर्ज हैं।

    भादरा में कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर से सीओ राजेंद्र कुमार, थानाधिकारी लखवीर सिंह, एसआई साहबराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार धर्मेंद्र जादू और नगर पालिका के जेईएन चरण सिंह ने अभियान में सहयोग किया।

    एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने कहा कि जिले में नशा तस्करों और संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!