कार्यकर्ता का सम्मान सर्वप्रथम: प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा

Edited By Anil Jangid, Updated: 10 Apr, 2026 08:14 PM

worker s honor comes first bjp president aryan sharma

जयपुर: जयपुर में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण पहल की गई।

जयपुर: जयपुर में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, भारत सरकार के वाइस चेयरमैन और केंद्रीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के पहले सत्र में संगठन के विस्तार, श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वेश पाठक ने कहा कि श्रमिकों का शोषण तभी रुकेगा जब उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उनके पंजीकरण को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आर्यन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना की, जो समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देता है और मानव जीवन को बचाने में मदद करता है।

 

प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ श्रमिकों के अधिकारों का सशक्त मंच है, और उनका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक श्रमिक तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

इस दौरान जयपुर में कई सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीनीयस अकैडमी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ, जहां NCC के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके अलावा, ऋषभ हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया।

 

मुख्य कार्यक्रम स्वर्ण महल, खातीपुरा (वैशाली नगर) में भव्य सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक का जोरदार स्वागत किया।

 

इस अवसर पर कई प्रमुख अतिथि भी मौजूद थे, जिनमें संयुक्त व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू, नीटू यादव, अलवर जिला अध्यक्ष गुलशन शर्मा, दौसा जिला अध्यक्ष प्रयागराज, सीकर जिला अध्यक्ष रजत तोदी, करौली जिला अध्यक्ष आजाद सिंह राजावत, और युवा नेता राजेंद्र शर्मा शामिल थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!