प्रवासियों से जुड़ेगा राजस्थान: CM भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, हर दौरे में होगी मुलाकात

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 29 Apr, 2026 04:04 PM

rajasthan to connect with the diaspora cm bhajanlal sharma s major decision

प्रवासी राजस्थानियों के साथ अपने रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारीगण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और अन्य राज्यों एवं विदेशों की अपनी यात्रा के...

नई दिल्ली। प्रवासी राजस्थानियों के साथ अपने रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारीगण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और अन्य राज्यों एवं विदेशों की अपनी यात्रा के दौरान राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर के पदाधिकारियों और प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष सीए राम अवतार किला ने दी। किला ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग विभाग के अतिरिक्त सचिव शिखर अग्रवाल के साथ समय-समय पर होने वाली वर्चुअल मीटिंग्स में इस संबंध में मांग रखी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार के पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान समिट और तदुपरांत प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन के आयोजन कर जो तत्परता दिखाई, उसी का परिणाम है कि आज राजस्थान निवेश के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाते हुए आठवें से तीसरे स्थान पर आ गया है । उन्होंने बताया कि देश-विदेश में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां प्रवासी राजस्थानी नहीं बसे हों । मारवाड़ी नाम से विख्यात ये प्रवासी राजस्थानी जिस किसी क्षेत्र में बसे हुए है, वे उस क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। साथ ही उस देश की जीडीपी को बढ़ाने एवं रोजगार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। देश -विदेश में राजस्थान फाउंडेशन के कुल 26 चैप्टर है जिनमें  से 12 चैप्टर विदेशों में है।

इन चैप्टर्स के माध्यम से राजस्थान फाउंडेशन दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को राज्य से जोड़ने, निवेश, सांस्कृतिक गतिविधियों और सहयोग को बढ़ाने का काम करता है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष सीए राम अवतार किला ने हाल ही देश की राजधानी नई दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित  ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम-2026) इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ग्राम-2026 का भव्य आयोजन  आगामी  23 से 25 मई तक राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर में होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!