Edited By Anil Jangid, Updated: 07 Aug, 2026 08:54 AM

जयपुर। साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम सभा हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुई। फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के राज्य संघों और संबद्ध इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सारिका चौधरी को बेस्ट स्टेट परफॉर्मेंस अवार्ड
फेडरेशन के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने साइक्लिंग के क्षेत्र में राजस्थान के गत एक वर्ष के श्रेष्ठ प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार मेडल जीतने तथा राज्य और जिला स्तर पर साइक्लिंग के विशेष प्रयासों को मद्देनज़र रखते हुए राजस्थान साइक्लिंग की चेयरपर्सन सारिका चौधरी को बेस्ट स्टेट परफॉर्मेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।
भारत का गौरव बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा
इस बैठक में भारतीय साइक्लिंग को और मजबूत बनाने, हर राज्य में खेल के प्रसार, युवा प्रतिभाओं के विकास, स्पोर्ट्समैनशिप को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
भविष्य की योजनाओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत
फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल मनिंदर पाल सिंह ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और भविष्य की योजनाओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। सदस्यों ने राजस्थान के प्रदर्शन की विशेष सराहना की।