राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कमी का अनुमान

Edited By PTI News Agency, Updated: 01 Feb, 2023 04:54 PM

pti rajasthan story

जयपुर, एक फरवरी (भाषा) पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में लोगों को गलन का अहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम के साफ रहने और रात के तापमान में कमी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

जयपुर, एक फरवरी (भाषा) पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में लोगों को गलन का अहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम के साफ रहने और रात के तापमान में कमी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में बुधवार को अजमेर, उदयपुर बाड़मेर, जोधपुर समेत कई शहरों में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी तीन चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से गलन के चलते रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के अनेक स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं, राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.5 डिग्री सेल्सियस तक और रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस लेकर 10.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को राज्य में न्यूनतम तापमान करौली में 3.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 4.7 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 5.1, फलोदी में 5.2 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ के संगरिया-वनस्थली में 5.6-5.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 6.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5, और अन्य स्थानों पर 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!