राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत, 613 नये मामले

Edited By PTI News Agency, Updated: 10 Aug, 2022 09:41 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 10 अगस्त (भाषा) राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई वहीं 613 नये मामले सामने आये हैं।

जयपुर, 10 अगस्त (भाषा) राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई वहीं 613 नये मामले सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार को झालावाड़ और बांसवाड़ा में कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 9592 हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 613 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये गये हैं। जिससे राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 12,99,007 हो गई। वहीं वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4158 हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले 613 संक्रमित मरीजों में राजधानी जयपुर में 159, अलवर में 105, उदयपुर में 94, भरतपुर मे 51, अजमेर में 42, जोधपुर में 30, नागौर में 20 नये संक्रमित मरीज शामिल है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को 595 मरीज संक्रमित मुक्त हुए है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!