राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत, 600 नये मामले

Edited By PTI News Agency, Updated: 08 Aug, 2022 10:44 AM

pti rajasthan story

जयपुर, सात अगस्त (भाषा) राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई, वहीं 600 नये मामले सामने आये हैं।

जयपुर, सात अगस्त (भाषा) राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई, वहीं 600 नये मामले सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार रविवार को झालावाड़ में कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। जिससे राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 9590 हो गई।

उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में 600 नये कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाये गये, जिससे राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 12,97,262 हो गई। वहीं, वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3438 हो गई।

उन्होंने बताया कि रविवार को मिले 600 नये मरीजों में से राजधानी जयपुर में 176, अलवर में 109, उदयपुर-नागौर में 38-38, जोधपुर में 37, चित्तोड़गढ़ में 34, अजमेर में 31 मरीज मिले। उन्होंने बताया कि रविवार को 177 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!