राज्यसभा चुनाव : नामांकन का अंतिम दिन आज, सांसद सुभाष चंद्रा भी विधानसभा पहुंचे

Edited By PTI News Agency, Updated: 31 May, 2022 11:22 AM

pti rajasthan story

जयपुर, 31 मई (भाषा) राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। इस दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी प्रत्याशी पर्चे दाखिल करेंगे। वहीं, हरियाणा से निर्दलीय...

जयपुर, 31 मई (भाषा) राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। इस दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी प्रत्याशी पर्चे दाखिल करेंगे। वहीं, हरियाणा से निर्दलीय राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा भी मंगलवार सुबह विधानसभा भवन पहुंचे। अटकलें हैं कि वह भाजपा द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा लॉबी में चंद्रा से मुलाकात की। भाजपा के अन्य नेता भी विधानसभा भवन पहुंच रहे हैं। चंद्रा का कार्यकाल एक अगस्त 2022 को पूरा होने जा रहा है।

राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को मैदान में उतारने का फैसला किया है। ये सभी प्रत्याशी मंगलवार नामांकन दाखिल करेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!