राजस्थान के नौ जिलों में पार्षदों के लिए उपचुनाव 26 जुलाई को

Edited By PTI News Agency, Updated: 12 Jul, 2021 10:47 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 12 जुलाई (भाषा) राजस्थान के नौ जिलों में पार्षदों के लिए उपचुनाव 26 जुलाई को होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की।

जयपुर, 12 जुलाई (भाषा) राजस्थान के नौ जिलों में पार्षदों के लिए उपचुनाव 26 जुलाई को होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की।

इसके तहत राज्य के नौ जिलों में रिक्त वार्डो के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। अधिसूचना के अनुसार, अजमेर, भरतपुर, चूरू, हनुमानगढ़, झालावाड़, झुन्झुनू, नागौर, प्रतापगढ़ और पाली जिलों के नगर निगम, नगरपरिषद व नगरपालिकाओं के विभिन्न रिक्त वार्डो के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, इन जिलों में 12 से 16 जुलाई तक नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 17 जुलाई को की जाएगी और अभ्यर्थी 19 जुलाई अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।

उपचुनाव के लिए मतदान 26 जुलाई को प्रातः 8 बजे से साय 6 बजे तक होगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!