राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 215 नये मामले

Edited By PTI News Agency, Updated: 03 Mar, 2021 08:13 PM

pti rajasthan story

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस के बुधवार को 215 नये मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 3,20,772 हो गए हैं।

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस के बुधवार को 215 नये मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 3,20,772 हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 1470 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि डूंगरपुर में 50, जयपुर में 40, जोधपुर में 19, उदयपुर में 18, राजसमंद में 16, अजमेर में 14 और कोटा में 11 नये मरीज मिले हैं।
उन्होंने बताया कि दिन में राज्य में 85 मरीज संक्रमण मे उबरे हैं जिसके बाद अब तक कुल 3,16,515 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2787 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कारण सबसे ज्यादा मौतें जयपुर में हुई हैं जहां 519 लोगों की जान गई है। इसके बाद जोधपुर में 306, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हुई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!