Sanjay Malhotra: आरबीआई के नए गवर्नर का जानिए क्या है राजस्थान से कनेक्शन ? RBI Governor

Edited By Rahul yadav, Updated: 10 Dec, 2024 02:37 PM

know what is the connection of the new rbi governor with rajasthan

संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। वह शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा फिलहाल वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बजट 2024 तैयार करने...

संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, 11 दिसंबर से संभालेंगे कार्यभार

संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। वह शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा फिलहाल वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बजट 2024 तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नौकरशाहों में गिने जाते हैं। वह 11 दिसंबर से RBI के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

कौन हैं संजय मल्होत्रा?

संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं। उन्होंने IIT कानपुर से पढ़ाई की और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। अपने तीन दशक लंबे करियर में उन्होंने पावर, वित्त, टैक्सेशन, आईटी और खनन जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं।

मल्होत्रा अक्टूबर 2022 में राजस्व विभाग में नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह सरकारी कंपनी REC लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी भी रह चुके हैं।

सरकार ने क्यों चुना संजय मल्होत्रा को?

मल्होत्रा के पास वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों का गहरा अनुभव है। उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ भी काम किया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक का प्रमुख प्रबंधन तंत्र है। उनके प्रभावी कामकाज और निर्णय लेने की क्षमता को प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत को घटती जीडीपी ग्रोथ और बढ़ती महंगाई जैसे आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान से गहरा जुड़ाव

संजय मल्होत्रा का राजस्थान से गहरा संबंध है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर में हुई और IAS बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बीकानेर उत्तर में एसडीएम के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने अलवर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में सेवाएं दीं। वसुंधरा राजे सरकार के दौरान उन्हें ऊर्जा सचिव बनाया गया था।

उन्होंने चार शहरों में वितरण फ्रेंचाइजी की शुरुआत, ट्रांसमिशन में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल लागू करने, और बिजली बिलिंग और कलेक्शन जैसे कई नवाचार किए। केंद्र सरकार में कार्य करते हुए उन्होंने वित्त, ऊर्जा और राजस्व विभागों में भी अपनी छाप छोड़ी।

महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

संजय मल्होत्रा की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक के लिए एक अहम मोड़ मानी जा रही है। उनका अनुभव और प्रशासनिक कुशलता भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!