77वें राजस्थान स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में 15 मार्च 2026 को होगा भव्य समारोह

Edited By Anil Jangid, Updated: 13 Mar, 2026 07:56 PM

77th rajasthan foundation day to be held in new delhi on 15th march 2026

नई दिल्ली। राजस्थान फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर और राजस्थानी मित्र मण्डल द्वारा दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की 34 प्रमुख संस्थाओं द्वारा सयुंक्त तत्वावधान में 77वें राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के आध्यात्म साधना केन्द्र, छतरपुर में...

नई दिल्ली। राजस्थान फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर और राजस्थानी मित्र मण्डल द्वारा दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की 34 प्रमुख संस्थाओं द्वारा सयुंक्त तत्वावधान में 77वें राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के आध्यात्म साधना केन्द्र, छतरपुर में 15 मार्च 2026 को राजस्थान दिवस का भव्य समारोह आयोजित करेगा। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मन्त्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी सहित कई सांसद और विशिष्ठ अतिथि भी शामिल होंगे ।

 

दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा महाघूमर नृत्य
राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष सीए. आर.ए. किला ने बताया कि इस मौके पर आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक आयोजन 'आपणी गणगौर' में दिल्ली के अब तक के सबसे बड़े महाघूमर नृत्य के लिए प्रवासी राजस्थानियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा एक हज़ार से अधिक महिला कलाकारों ने इस मेगा इवेंट के लिए अपना पंजीयन करा लिया है। 

 

हिन्दू तिथि के अनुसार मनाया जा रहा दिवस
किला ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस वर्ष से राजस्थान स्थापना दिवस को अंग्रेजी तिथि तीस मार्च की बजाय स्थापना की हिन्दू तिथि के अनुसार मनाने का निर्णय लिया है । इस क्रम में आगामी पन्द्रह मार्च को  राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के आराध्य साधना केन्द्र, छतरपुर में दोपहर 2:00 बजे से आपणो गणगौर महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत महाघूमर का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 1000 प्रवासी राजस्थानी परिवारों की महिलाएं सामूहिक रूप से घूमर नृत्य प्रस्तुत करेंगी।सायं छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली कुल 30 टीमों में प्रथम तीन विजेताओं को रु. 51000, 31000 और 21000 के नगद पुरस्कार दिए जाएँगे। 

 

उल्लेखनीय योगदान देने वाले भी होंगे सम्मानित
किला ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले और अपनी उत्कृष्ट सेवा और योगदान देने वाले व्यक्तियों के साथ ही समारोह में पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में न्यूनतम 5 करोड़ रुपये का निवेश या उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 भामाशाहों और 5 समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जायेगा, जिनके कार्यों से राजस्थान में लगभग 1000 या उससे अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो। ये सभी नामांकित व्यक्ति मूलतः राजस्थान के तथा वर्तमान में दिल्ली में रहने वाले होंगे। ऐसे व्यक्तियों से अपना नामांकन संपूर्ण विवरण के साथ 24 फरवरी, 2026 तक ई मेल thermm2017@gmail.com पर प्रेषित करने का अनुरोध किया गया था।
सभी प्राप्त नामों का चयन आरएमएम के मुख्य संरक्षक, के सी जैन की अध्यक्षता में गठित एक विशिष्ट समिति द्वारा किया जाएगा तथा राजस्थान सरकार से इनका अनुमोदन भी कराया जाएगा ।

 

विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा भी रखी गई
राजधानी दिल्ली में पहली बार आयोजत होने वाले अपने ढंग के पहले फेस्टिवल में राजस्थान  के विभिन्न सम सामयिक विषयों पर विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा भी रखी गई है।

 

राजस्थान के व्यजनों को परोसा जाएगा
किला ने बताया कि यह उत्सव इस बार विशेष रूप से मातृ शक्ति को समर्पित किया जा रहा है। जहां रंग, परंपरा, नारी शक्ति और संस्कृति एक साथ घूमर की लय में थिरकेंगे। किला ने समारोह की सहभागी संस्थाओं के अलावा दिल्ली एनसीआर में कार्यरत सभी प्रवासी राजस्थानी संस्थाओं से इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने और राजस्थान दिवस को गर्व से मनाने की अपील की गई है। किला ने बताया कि यह महाघूमर न केवल ऐतिहासिक होगी, बल्कि अपने ढंग की अनूठी, विशिष्ट, गौरवपूर्ण और आकर्षक रहेगी। यह कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक आत्मा, नारी शक्ति, लोक-परंपरा और एक राजस्थान एक पहचान का  जीवंत प्रतीक होगा। दिल्ली–एनसीआर में निवास करने वाले हजारों प्रवासी राजस्थानी (एनएनआर) परिवारों, विशेषकर महिलाओं के लिए अत्यंत रोचक होगी। इस कार्यक्रम में लगभग 10,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रहने का अनुमान है। इस अवसर दाल बाटी चूरमा के साथ ही राजस्थान के व्यजनों को परोसा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!