झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लुहारिया गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का सामान जब्त

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 01 Aug, 2025 05:48 PM

jhalawar police busts illegal liquor factory luharia

नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झालावाड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है।

जयपुर। नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झालावाड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है।
डग और उन्हेल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लुहारिया गांव में एक अवैध देशी शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार 31 जुलाई को की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लुहारिया के फतेसिंह पुत्र बालूसिंह के खेत में बने मकान में अवैध शराब तैयार की जा रही है।

छापेमारी में बरामद सामान

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल और उपकरण जब्त किए, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। इनमें शामिल हैं:

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मुख्य आरोपी फतेसिंह पुत्र बालूसिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस कार्रवाई में डग, उन्हेल और गंगधार थाने की पुलिस टीमों ने अहम भूमिका निभाई।

अभियान के तहत लगातार कार्रवाई

यह कार्रवाई झालावाड़ पुलिस की संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!