जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान की जयपुर जिला कार्यकारिणी का गठन

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Apr, 2026 07:25 PM

jat employees welfare society rajasthan jaipur executive committee formed

जयपुर। ​जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के प्रदेश संरक्षक जीवन राम गोलियां के निर्देशानुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को होटल डायना पैलेस, अजमेर रोड़, जयपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

जयपुर। ​जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के प्रदेश संरक्षक जीवन राम गोलियां के निर्देशानुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को होटल डायना पैलेस, अजमेर रोड़, जयपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जयपुर जिले की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य सदस्य भी रहे मौजूद
यह कार्यक्रम प्यारे लाल चौधरी (प्रदेशाध्यक्ष), ​डॉ. रमेश चौधरी (प्रदेश महासचिव), जेपी कस्वा, (आयोजनकर्ता) पदाधिकारियों के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नारायण जाट, अजय गोरा, हेमराज काला, महिपाल सामोता, आनंद सूरा एवं महेंद्र कुड़ी ​अन्य वरिष्ठ सदस्य भी शामिल रहे।

 

सत्येंद्र चौधरी जयपुर जिला अध्यक्ष घोषित​
इस ​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सत्येंद्र चौधरी को जयपुर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके बाद ​नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित किया गया है कि ​अगले 10 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार किया जाए। साथ ही ​विस्तार की समस्त सूचना जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी को प्रेषित की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!