जयपुर में निकली भव्य ‘नारी शक्ति लट्ठ यात्रा’, हजारों महिलाओं ने दिया आत्मरक्षा और नारी सशक्तिकरण का संदेश

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 27 Jul, 2026 11:29 AM

grand nari shakti latth yatra taken out in jaipur

कारगिल विजय शौर्य दिवस के अवसर पर झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बड़ पीपली बालाजी धाम द्वारा महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य ‘नारी शक्ति लट्ठ यात्रा’ का आयोजन किया गया।

जयपुर। कारगिल विजय शौर्य दिवस के अवसर पर झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बड़ पीपली बालाजी धाम द्वारा महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य ‘नारी शक्ति लट्ठ यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा बड़ पीपली बालाजी धाम से प्रारंभ होकर खिरनी फाटक स्थित गणेश मंदिर तक संपन्न हुई।जहां यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया मिटाई बाटी गई 

यात्रा का नेतृत्व बड़ पीपली बालाजी धाम के महंत प्रमेंद्र नाथ महाराज ने किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में लट्ठ लेकर आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

यात्रा संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का सशक्त एवं आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वयं की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाता है।

इस अवसर पर महंत प्रमेंद्र नाथ महाराज ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। ‘नारी शक्ति लट्ठ यात्रा’ के माध्यम से नारी सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर ‘नारी सेना’ का गठन किया गया है, जिसका विस्तार देशभर में करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं के बीच जागरूकता, आत्मरक्षा एवं आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है। यात्रा प्रभारी  नरेंद्र सिंह चंपावत ने बताया कि यात्रा के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था,o सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ आयोजित यह यात्रा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।


यात्रा आयोजन समिति  प्रमुख  विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि यात्रा में सबसे आगे आर्मी बैंड शामिल था। इसके पीछे घोड़ों पर सवार बालिकाएं हाथों में तलवार लेकर चल रही थीं  इस दौरान 101 वीरांगना बालिकाओं ने तलवारबाजी एवं लट्ठ संचालन का प्रभावशाली प्रदर्शन कर शौर्य का परिचय दिया। स्वागत समिति प्रमुख विष्णु शर्मा ने बताया कि यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मौसम भी अनुकूल रहा और इंद्रदेव की विशेष कृपा बनी रही।

यात्रा संचालन प्रमुख  दिलीप सिंह महरौली, राम सिंह, सुरजीत सिंह, आनंद अग्रवाल, सुरेंद्र खांनडी और चिरायु सोनी विक्रम सिंह रुडल ने बताया कि यात्रा को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए महिलाओं की विभिन्न टोलियों का गठन किया गया। इन टोलियों का नाम महारानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर, दुर्गादेवी, मातंगिनी हाजरा, रानी अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई एवं मैडम भीकाजी कामा जैसी वीरांगनाओं के नाम पर रखा गया। प्रत्येक टोली में लगभग 250 महिलाओं को शामिल किया गया, जिससे संपूर्ण यात्रा अनुशासन एवं एकरूपता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!