Holi 2026: स्किन को बचाकर ऐसे खेलें रंगों की होली! रंगों से नहीं, एलर्जी से बचें! अपनाएं ये Holi Skin Care Tips

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 26 Feb, 2026 08:05 PM

holi 2026 play holi with colors while protecting your skin not with colors

होली रंगों का ऐसा त्योहार है जिसे अधिकतर लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग इस त्योहार को पसंद नहीं करते, क्योंकि रंगों से उन्हें स्किन एलर्जी या जलन की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

होली रंगों का ऐसा त्योहार है जिसे अधिकतर लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग इस त्योहार को पसंद नहीं करते, क्योंकि रंगों से उन्हें स्किन एलर्जी या जलन की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में अगर आप सही Before और After Holi स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं, तो बिना किसी त्वचा संबंधी परेशानी के होली का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

 होली से पहले स्किन केयर रूटीन  
1 त्वचा को हाइड्रेट रखें : जब त्वचा अच्छी तरह हाइड्रेटेड होती है तो वह कम रंग सोखती है। इसलिए होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर घी या नारियल तेल की मोटी परत लगाएं।

2  सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें: आप सभी जानते है की होली अधिकतर धूप में या खुले मैदान में खेली जाती है। इसलिए सूर्य की हानिकारक UV किरणों से बचने के लिए SPF 50 वाली सनस्क्रीन को जरूर इस्तेमाल करें। 

3 नाखूनों को सुरक्षित रखें : होली में अक्सर नाखूनों पर पक्का रंग चढ़ जाता है। ऐसे में बचने के लिए पहले से ही नेल पेंट लगा लें। यह आपके नाखूनों पर एक शील्ड की तरह काम करेगा।

4 बालों की देखभाल करें : होली के रंग बालों को ड्राय और रूखा बना देते हैं। ऐसे में आप होली से पहले एलोवेरा जेल और नारियल तेल का हेयर पैक या हेयर सीरम लगाएं। साथ ही पोनीटेल या बन जैसी हेयरस्टाइल रखें, ताकि बालों में कम रंग लगे।

5 मॉइस्चराइज़र और फुल स्लीव कपड़े : चेहरे और शरीर पर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइज़र या बॉडी लोशन लगाएं। साथ ही फुल स्लीव कपड़े पहनें ताकि त्वचा पर कम रंग लगे और धूप से भी बचाव हो सके।

 होली से बाद का स्किन केयर रूटी
1 सूखे रंग को हल्के हाथों से हटाएं: होली खेलने के बाद सूखे रंग को नरम तौलिये या कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें। रगड़कर रंग हटाने की कोशिश न करें, इससे त्वचा में जलन और साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं।

2 माइल्ड क्लींजर से सफाई करें: बचे हुए रंग को हटाने के लिए माइल्ड फेस वॉश या क्लींजर का उपयोग करें। आप चाहें तो घर पर बना दही और बेसन का पैक भी लगा सकते हैं, यह त्वचा को साफ करने के साथ-साथ ग्लो भी देता है।

3 बालों को सही तरीके से धोएं :  होली के बाद बालों को साफ करने के लिए जेंटल शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें। इससे बालों की ड्रायनेस कम होगी।

4 दोबारा मॉइस्चराइज़ करें: नहाने के बाद त्वचा पर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइज़र या बॉडी लोशन लगाएं, ताकि स्किन दोबारा हाइड्रेट हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!