जयपुर में ICAI का राष्ट्रीय सम्मेलन FIDUCIA 2.0 आज से, 2,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स होंगे शामिल

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 06 Aug, 2026 06:03 PM

icai jaipur fiducia 2 national conference 2026

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की जयपुर शाखा की ओर से 7 और 8 अगस्त 2026 को बिरला ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "FIDUCIA 2.0" का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की जयपुर शाखा की ओर से 7 और 8 अगस्त 2026 को बिरला ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "FIDUCIA 2.0" का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर से करीब 2,000 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य कराधान, वित्तीय प्रबंधन, तकनीकी बदलाव और वैश्विक पेशेवर चुनौतियों पर विशेषज्ञों के अनुभव एवं नवीनतम जानकारी साझा करना है।

सम्मेलन का नेतृत्व ICAI की शीर्ष नेतृत्व टीम करेगी। इस दौरान ICAI के वरिष्ठ सेंट्रल काउंसिल सदस्य मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में सीए सतीश कुमार गुप्ता (चेयरमैन, इंटरनेशनल टैक्सेशन कमिटी एवं कॉन्फ्रेंस चेयरमैन) तथा सीए (डॉ.) रोहित अग्रवाल रुवाटिया (सेंट्रल काउंसिल मेंबर) विशेष रूप से प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। इनके अलावा देशभर के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ विभिन्न तकनीकी सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे।

कॉन्फ्रेंस चेयरमैन सीए सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कराधान, जीएसटी (GST), ट्रांसफर प्राइसिंग, एनआरआई टैक्सेशन, FEMA, आयकर अधिनियम, 2025 के प्रमुख कर सुधार, वैश्विक कर व्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव जैसे विषयों पर व्यावहारिक एवं अद्यतन जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही ICAI के सेंट्रल काउंसिल मेंबर्स के साथ ओपन हाउस और पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

ICAI जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा और सचिव सीए कमल जैन ने कहा कि FIDUCIA 2.0 केवल एक तकनीकी सम्मेलन नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अधिक दक्ष, तकनीक-सक्षम और वैश्विक पेशेवर मानकों के अनुरूप तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन से प्राप्त ज्ञान और अनुभव का लाभ केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि करदाताओं, उद्योग जगत, व्यवसायों और आम नागरिकों को भी मिलेगा। इससे बेहतर कर परामर्श, प्रभावी अनुपालन, सुरक्षित निवेश मार्गदर्शन, विश्वसनीय वित्तीय रिपोर्टिंग और पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जो देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

ICAI जयपुर शाखा ने देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर अपने व्यावसायिक ज्ञान और कौशल को और अधिक समृद्ध करने का आह्वान किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!