युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का लाइव सुना, राज्यपाल ने कहा नशामुक्त राजस्थान के लिए जन सहभागिता बढ़ाएं

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Aug, 2026 05:18 PM

governor haribhau bagde administers nasha mukt yuva pledge

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को "विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत "नशा मुक्त युवा" की शपथ दिलाई। स्थानीय सुबोध कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक करोड़ युवाओं के लिए इस सम्बन्ध में संदेश का भी लाइव...

जयपुर। राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे ने रविवार को "विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत "नशा मुक्त युवा" की शपथ दिलाई। स्थानीय सुबोध कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा एक करोड़ युवाओं के लिए  इस सम्बन्ध में संदेश का भी लाइव प्रसारण हुआ।

 

राज्यपाल  बागडे ने  इस दौरान कहा कि नशा जीवन का नाश करता है, इस की मुक्ति के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए मादक पदार्थों से दूर रहने, इनकी बिक्री और आपूर्ति करने वालों को पकड़वाने में सहयोग का भी आह्वान किया।

 

राज्यपाल ने ड्रोन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से नशीले पदार्थ भेजे जाने को रोकने के लिए भी कड़ी कार्यवाही करने और इसमें जन सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने "नशामुक्त राजस्थान" के लिए माह का निर्धारण कर अभियान चलाने का भी आह्वान किया।

 

इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  अविनाश गहलोत ने नशामुक्त अभियान के लिए प्रतिबद्ध होकर सभी के सहयोग से इसे सफल किए जाने का आह्वान किया।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!