सीबीआई ने दिल्ली PWD के अधिशासी अभियंता को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, 1.60 करोड़ नकद बरामद

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 31 Jul, 2025 07:04 PM

cbi arrests delhi pwd engineer bribery 1 6 crore cash recovered

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जयपुर/दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सीबीआई टीम ने आरोपी के दिल्ली और जयपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी ली, जहां से ₹1.60 करोड़ नकद, प्रॉपर्टी दस्तावेज और कई बैंक खातों की डिटेल बरामद की गई।

शिकायत पर बना ट्रैप, मौके पर गिरफ्तारी

सीबीआई के अनुसार, आरोपी अभियंता के खिलाफ 28 जुलाई को शिकायत दर्ज हुई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पेंडिंग बिलों के भुगतान के एवज में 3% कमीशन की मांग की जा रही थी।
इसमें ₹30 हजार की रिश्वत तय की गई थी।

सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप योजना बनाई।

तलाशी में भारी नकदी और दस्तावेज बरामद

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दिल्ली और जयपुर में अभियंता के आवासों पर तलाशी अभियान चलाया।
बरामद हुआ:

  • ₹1.60 करोड़ नकद

  • कई प्रॉपर्टी दस्तावेज

  • बैंक खातों की जानकारी और अन्य सबूत

सीबीआई अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी राशि किन स्रोतों से प्राप्त हुई और कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार हुआ।
संभावना जताई जा रही है कि यह मामला बड़े रिश्वतखोरी नेटवर्क का हिस्सा है।

सीबीआई की जीरो टॉलरेंस नीति

सीबीआई का कहना है कि भ्रष्टाचार और लोक सेवक के पद का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है और आगे भी सख्त कदम जारी रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!