4वीं राजस्थान स्टेट आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2026 हनुमानगढ़ में 16-17 मई को

Edited By Anil Jangid, Updated: 14 May, 2026 01:04 PM

4th rajasthan state arm wrestling championship 2026 in hanumangarh on may 16 17

जयपुर। 4th राजस्थान स्टेट आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप दोसा शहर में होने जा रही प्रतियोगिता पोस्टपेड होने के बाद अब हनुमानगढ़ जिले में कुशाल दास यूनिवर्सिटी में 16 से 17 मई 2026 को आयोजित होगी।

जयपुर। 4th राजस्थान स्टेट आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप दोसा शहर में होने जा रही प्रतियोगिता  पोस्टपेड होने के बाद अब हनुमानगढ़ जिले में कुशाल दास यूनिवर्सिटी में 16 से 17 मई 2026 को आयोजित होगी। यह सूचना कार्यालय दौसा जिला पंजा कुश्ती संघ के महासचिव पंडित पंकज शर्मा (अंतरराष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी) ने बताई और वही जिला पंजा कुस्ती संघ के उपाध्याय सुशील शर्मा (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी) ने कहा कि जिसमें दौसा जिले के सब जूनियर कैटिगरी, जूनियर कैटिगरी, यूथ कैटिगरी, सीनियर कैटिगरी  में दौसा जिले से 60 से अधिक बच्चे व खिलाड़ियों भाग लेंगे मीडिया कर्मियों द्वारा पूछने पर इस बार का औसतन कम रहेगा। क्योंकि हर वर्ष 100 से अधिक प्लेयर भाग लेते थे गर्मी के कारण वर्ष वह हनुमानगढ़ जिले में दुरुस्त होने के कारण अभिभावकों का अनुमति प्रतिभागी खिलाड़ियों पर नहीं मिल पाई जिसको देखते हुए 60  बच्चे ही भाग ले पाएंगे और बताया कि जयपुर राजधानी से रेल यातायात और व्यक्तिगत वाहनों से 15 मई को हनुमानगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे।

 

जिला संघ के संरक्षक मुकेश भारद्वाज ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों के नाम जो प्रत्येक वर्ष भाग लेते आ रहे हैं और अपना जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं। मेहंदीपुर बालाजी क्लब से शिवम शर्मा, नीरज शर्मा, अक्षय शर्मा, निशांत शर्मा, अविनाश शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, चक्रवीर सिंह, चंदन निंदनीय, सानू निधानिया, सुमित कुमार, अर्जुन ठाकुर, महुआ से कुलदीप सैनी, हीरा गुर्जर, संदीप सैनी, बांदीकुई बसवा से मनीष शर्मा, हरकेश मीणा, मोहनलाल सांवरिया, हितेश मीणा, अभिषेक पोसवाल, अनिमेष पोसवाल, अनिल गुर्जर, गुडा कटला से हिमांशु गौतम, शुभम सेन, यशराज सिंह राजावत, हरकेश मीणा, दिलावरपुरा, मानपुर सिकराय से सूरज मीणा, अंजलि मीना, कुमकुम मीना, लक्ष्मी सैनी, रोशन सैनी, हर्ष सिंगल, धर्मेंद्र मीणा, सचिन मीणा, धर्मवीर मीणा, लालसोट रावत से अमन मीणा, आशीष मीणा, मनीष मीणा, दौसा शहर से संजू सिंह, सूर्य प्रताप मयंक सिंह, गुर्जर कप्तान गुर्जर, रौनक गुर्जर, शांभवी गौतम, पलक सिंह और भी कई अन्य राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

 

जिला अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गौतम ने बताया कि सभी प्रतिभागी 50 किलोग्राम से लेकर 90 किलोग्राम वजन तक भाग लेंगे और विजेता खिलाड़ियों को हमारी आगामी शुभकामनाएं। जय सिंह मीणा मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्रेटरी ऑफ़ जनरल पंकज शर्मा भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को मेडिकल या किसी राजकीय परीक्षा भागीदारी के कारण खेल प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने के लिए दिनांक 15 में 2026 को सुबह 11:00 बजे तक जिला अध्यक्ष कार्यालय में लिखत सूचना अवगत करानी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल मंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट करवाने के साथ ही सम्मानित भी कराया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!