राजस्थान विधानसभा मनाएगी 'अमृत महोत्सव', लोकतंत्र का जीवंत स्थल बनाने का आह्वान

Edited By Shruti Jha, Updated: 29 Jul, 2025 07:25 PM

rajasthan vidhansabha to celebrate  amrit mahotsav  call to make it a vibrant

राजस्थान विधानसभा अपनी स्थापना का अमृत महोत्सव मनाने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने घोषणा की कि विधानसभा के गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही इस विशेष महोत्सव के शुभारम्भ की रूपरेखा तैयार की जा रही है। देवनानी मंगलवार को...

राजस्थान विधानसभा मनाएगी 'अमृत महोत्सव', लोकतंत्र का जीवंत स्थल बनाने का आह्वान

जयपुर, 29 जुलाई, 2025: राजस्थान विधानसभा अपनी स्थापना का अमृत महोत्सव मनाने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने घोषणा की कि विधानसभा के गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही इस विशेष महोत्सव के शुभारम्भ की रूपरेखा तैयार की जा रही है। देवनानी मंगलवार को विधानसभा में आयोजित एक सेवानिवृत्ति समारोह को संबोधित कर रहे थे, जहाँ उन्होंने लोकतंत्र के इस पावन स्थल को और अधिक जीवंत बनाने के लिए सभी कर्मियों से सहभागी बनने का आह्वान किया।


तीन अधिकारियों को सम्मानित कर दी विदाई

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विधानसभा में अपनी सेवाएँ पूरी कर रहे तीन अधिकारियों को सम्मानित कर विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वालों में उप सचिव  बनवारी लाल मीणा, सहायक सचिव  नरेन्द्र कुमार शर्मा और निजी सचिव श्री पुरुषोत्तम शर्मा शामिल थे। देवनानी ने उनकी समर्पित सेवा यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया।


लोकतंत्र की गरिमा का प्रतीक राजस्थान विधानसभा

 देवनानी ने राजस्थान विधानसभा को देश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में शुमार करते हुए "लोकतंत्र का जीवंत स्थल" बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि विधानसभा का राजनीतिक आख्यान संग्रहालय प्रतिदिन आमजन के लिए खुला रहता है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा प्रदेश की लोकतांत्रिक गरिमा का प्रतीक है और इसकी प्रतिष्ठा व प्रभावशीलता सभी कर्मियों के परिश्रम और निष्ठा से ही सुनिश्चित होती है।

इस समारोह में विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक  के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव  पुरुषोतम शर्मा, राजस्थान विधानसभा कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष  रवि जैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


शिष्टाचार भेंट और जन्मदिन की बधाई

आज विधानसभा में शिष्टाचार मुलाकातों का भी दौर रहा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  राजीव बिंदल ने भेंट की। देवनानी ने  बिंदल को राजस्थान विधानसभा का सदन और भवन का अवलोकन भी कराया।

इसके अतिरिक्त,  देवनानी ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई दी और उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!