जोधपुर में राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाड़ा का चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Anil Jangid, Updated: 14 Nov, 2025 05:47 PM

jodhpur government trauma center officer arrested red handed for bribery

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए डा. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाड़ा, जिला जोधपुर को 3,70,000 रूपयें रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए डा. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाड़ा, जिला जोधपुर को 3,70,000 रूपयें रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि डा. बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जिला जोधपुर द्वारा परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति देनें के लिए 3 लाख रूपयें व दोस्त को सफाईकर्मी के पद हेतु नियुक्ति देनें के लिए 50,000 रूपयें से 1 लाख रूपयें तक सीएमएचओं जोधपुर ग्रामीण डा. मोहनदान देथा के लिए मांग की जा रही है।

जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिंह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करते हुए डा० बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जिला जोधपुर को 3,70,000 रूपयें रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों  की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव  के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा एवं अन्य संदिग्ध की भूमिका की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!