वसुंधरा राजे के बयान पर कांग्रेस का तंज, महिला प्रदेशाध्यक्ष बोलीं– राजस्थान में अफसरशाही हावी

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Jan, 2026 04:40 PM

congress targets bjp over vasundhara raje remarks

जयपुर। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा अफसरशाही को लेकर दिए गए बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने वसुंधरा...

जयपुर। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा अफसरशाही को लेकर दिए गए बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने वसुंधरा राजे के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

 

सारिका सिंह ने कहा कि राजे का बयान उसी सच्चाई की पुष्टि करता है, जिसे कांग्रेस लंबे समय से उठाती आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में चुनी हुई सरकार पर नौकरशाही हावी हो चुकी है और न तो भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई हो रही है, न ही जनप्रतिनिधियों की। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों से हालात ऐसे हैं कि अफसरों के सामने सरकार बेबस नजर आ रही है।

 

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वसुंधरा राजे की पीड़ा उनके बयान में साफ झलकती है। खुले मंच से अफसरों को चेतावनी देना इस बात का संकेत है कि सत्ता पक्ष के भीतर ही असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरशाही के दबदबे के कारण सरकार नीतिगत फैसले लेने में विफल रही है।

 

सारिका सिंह ने कहा कि इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर युवाओं, महिलाओं और आम जनता पर पड़ा है। रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार से जनता का भरोसा लगातार उठता जा रहा है।

 

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को भाजपा की आंतरिक विफलता बताते हुए कहा कि जब सत्ता पक्ष के वरिष्ठ नेता ही अफसरशाही से परेशान हैं, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!