राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर: कई संभागों में हो रही बारिश

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Feb, 2026 12:35 PM

western disturbance brings rain and thunderstorms across rajasthan

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों के दौरान Rajasthan के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों के दौरान Rajasthan के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान के नोहर (हनुमानगढ़) में सर्वाधिक 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि पूर्वी राजस्थान के नारायणा (जयपुर) में 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से आज भी कई क्षेत्रों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

 

इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर खुले क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के उपाय अपनाने की हिदायत दी गई है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौसमी बदलाव फसलों के लिए मिश्रित प्रभाव डाल सकता है। जहां एक ओर रबी फसलों को हल्की बारिश से लाभ मिल सकता है, वहीं तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।

 

हालांकि राहत की बात यह है कि 19 फरवरी के बाद से आगामी 5 से 6 दिनों तक अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने नागरिकों से ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!