Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 11 Jul, 2026 07:47 PM

आज लगातार 29वें दिन भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के गेट नं. 3 पर वरिष्ठ नर्सेज नेता राकेश नेहरा, यजुवेंद्र यादव, संविदा नर्सेज संघर्ष संयोजक गुड्डी सैनी, टीना जोशी, विमल शर्मा, धरना जारी रहा ।
जयपुर | आज लगातार 29वें दिन भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के गेट नं. 3 पर वरिष्ठ नर्सेज नेता राकेश नेहरा, यजुवेंद्र यादव, संविदा नर्सेज संघर्ष संयोजक गुड्डी सैनी, टीना जोशी, विमल शर्मा, धरना जारी रहा । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राना, चन्द्रकांत शर्मा,पवन मीना, विनीता शेखावत ,जेपी कस्वा, हरिसिंह भाटी ने बताया कि आज एसएमएस चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने सच्ची मानवता,नर्सेज के प्रति सहृदयता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वप्रेरणा से संविदा नर्सेज स्वर्गीय दीपक खारवाल की धर्मपत्नी करिश्मा देवी को एसएमएस चिकित्सालय में संविदा कार्यालय ऑपरेटर के पद के लिए उसके पिता को कार्यालय कक्ष में स्वयं के हाथों से संविदा नियुक्ति पत्र देते हुए सम्बल प्रदान करने की दिशा में यादगार पहल की
इस मानवीय पहल के लिए समस्त नर्सेज संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने राज्यव्यपी नर्सेज परिवार की ओर से डॉ.मृणाल जोशी का आभार व्यक्त किया । संघर्ष समिति का कहना है की यह कदम एक परिवार को संबल देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरक संदेश भी है।
संघर्ष समिति संयोजकों ने बताया कि राज्यभर से हटाए गए समस्त प्लेसमेंट की पुनः सेवा बहाली की मांग पर जयपुर सहित कुछ मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल लगभग 50% को तो पुनः लगाने पर सहमत हैं, जबकि संघर्ष समिति,चिकित्सा मंत्री, प्रमुख शासन सचिव, एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के पूर्व निर्णयों एवं वायदों की अनुपालना में सभी अनुभवी नर्सेज को पुनः सेवा में लेने, तथा मृतक के गरीव आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग पर लगातार आंदोलनरत है