तानिया आचार्य ने बिखेरा जलवा, ‘Style On Ramp Miss & Mrs India 2026’ में बनीं Third Runner-Up

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 29 Sep, 2026 12:06 PM

tania acharya third runner up style on ramp miss and mrs india 2026 jaipur

राजधानी जयपुर में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘Style On Ramp Miss & Mrs India 2026’ (Season-1) में अभिनेत्री और मॉडल तानिया आचार्य ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार रैंप प्रेजेन्टेशन से खास पहचान बनाई। मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में...

जयपुर। राजधानी जयपुर में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘Style On Ramp Miss & Mrs India 2026’ (Season-1) में अभिनेत्री और मॉडल तानिया आचार्य ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार रैंप प्रेजेन्टेशन से खास पहचान बनाई। मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में आयोजित इस फैशन इवेंट में तानिया आचार्य ने Third Runner-Up का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में Bigg Boss OTT Season 1 की विजेता दिव्या अग्रवाल की मौजूदगी ने फैशन नाइट को और खास बना दिया। इसके अलावा सेलिब्रिटी गेस्ट जीतू वर्मा ‘जोजो’ भी समारोह में मौजूद रहे।

देशभर से पहुंचे 34 फाइनलिस्ट

‘Style On Ramp Miss & Mrs India 2026’ में देश के अलग-अलग हिस्सों से चयनित कुल 34 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने हिस्सा लिया। पेजेंट के दौरान प्रतिभागियों ने फैशन, टैलेंट, पर्सनैलिटी और रैंप प्रेजेन्टेशन का प्रदर्शन किया।

और ये भी पढ़े

    फाइनल मुकाबले से पहले प्रतिभागियों के लिए विशेष दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन भी आयोजित किया गया। इसमें रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्टेज प्रेजेन्टेशन और कॉन्फिडेंस जैसे पहलुओं पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को तैयार किया।

    रैंप पर तानिया का दिखा आत्मविश्वास

    फाइनल राउंड में तानिया आचार्य की रैंप प्रेजेन्टेशन खास आकर्षण का केंद्र रही। आत्मविश्वास के साथ उनकी प्रस्तुति और स्क्रीन प्रेजेंस ने निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान खींचा। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में Third Runner-Up का स्थान हासिल किया।

    तानिया आचार्य के लिए यह उपलब्धि उनके अभिनय और फैशन से जुड़े करियर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। कैमरे के सामने अभिनय से लेकर रैंप तक उन्होंने अपनी परफॉर्मिंग स्किल्स और कॉन्फिडेंस को लगातार निखारा है।

    ‘तू पास थी’ से शुरू किया अभिनय का सफर

    तानिया आचार्य ने मनोरंजन की दुनिया में अपने अभिनय सफर की शुरुआत डीपक्राफ्ट प्रोडक्शन के बैनर तले बने रोमांटिक म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘तू पास थी’ से की थी। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने अभिनेता सुनील मीना के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी।

    अभिनय के साथ-साथ तानिया ने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब ‘Style On Ramp Miss & Mrs India 2026’ में Third Runner-Up का खिताब उनके इस सफर में एक नई उपलब्धि के तौर पर जुड़ गया है।

    दिव्या अग्रवाल की मौजूदगी ने बढ़ाई इवेंट की चमक

    जयपुर में हुई इस ग्लैमरस फैशन नाइट में दिव्या अग्रवाल की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। Bigg Boss OTT Season 1 की विजेता दिव्या अग्रवाल कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

    वहीं सेलिब्रिटी गेस्ट जीतू वर्मा ‘जोजो’ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। फैशन, ग्लैमर और मनोरंजन से सजी इस शाम में देशभर से आए मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    तानिया आचार्य की Third Runner-Up उपलब्धि उनके अभिनय और फैशन करियर के सफर में एक नया अध्याय जोड़ती है। आने वाले समय में वह मनोरंजन और फैशन की दुनिया में नए प्रोजेक्ट्स और अवसरों के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही हैं।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!