Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 23 Mar, 2026 02:07 PM

जयपुर | भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को यहां राजापार्क स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु सहित ज्ञात-अज्ञात असंख्य शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जयपुर | भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को यहां राजापार्क स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु सहित ज्ञात-अज्ञात असंख्य शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत सेवा संस्थान के सचिव गिरधारी सिंह बापना ने बताया कि, वीर क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्रांतिकारियों से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर बापना और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजीव अरोड़ा सहित पूर्व कुलपति बीएम शर्मा सहित एसएस जोशी, हनुमान शर्मा नायला, संजय बापना, एलडी शर्मा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद दिवस के मौके पर वहां हनुमानगढ़ के शंकरलाल सोनी द्वारा तैयार की गई ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी लगाई गई जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा और सराहना करते हुए कहा कि हमने पहली बार ऐसी प्रदर्शनी देखी है जिसमें अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को दिखाया गया है एवं उनके बारे में जानकारी दी गई है।