राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आमेर स्थित शिला माता के दर्शन कर की पूजा अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Edited By Chandra Prakash, Updated: 11 Sep, 2024 08:04 PM

the governor visited shila mata temple in amer and offered prayers

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार शाम को आमेर स्थित शिला माता मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने महिषासुर मर्दिनी स्वरूप माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की । उन्होंने मां जगत जननी से राष्ट्र और प्रदेश के सुख, समृद्धि और सम्पन्नता के लिए प्रार्थना की।

जयपुर, 11 सितंबर 2024। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार शाम को आमेर स्थित शिला माता मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने महिषासुर मर्दिनी स्वरूप माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की । उन्होंने मां जगत जननी से राष्ट्र और प्रदेश के सुख, समृद्धि और सम्पन्नता के लिए प्रार्थना की।

PunjabKesari

इसके बाद राज्यपाल बागड़े ने ऐतिहासिक आमेर किले के दीवान-ए-आम, शीश महल, केशर क्यारी, 27 कचहरी,  गणेश पोल, मैजिकल फ्लावर आदि देखें । उन्होंने वहां के शिल्प सौंदर्य और वास्तु विज्ञान को महत्वपूर्ण बताते हुए जल संरक्षण की परंपराओं से सीख लेने का आह्वान किया । उन्होंने किले की मिश्रित परशियन, मुगल और हिंदू शैली के मेहराब, गुम्बद और शिखर की सराहना की। 

PunjabKesari

आमेर किला राजस्थान ही नहीं पूरे देश का गौरव- राज्यपाल 
राज्यपाल ने कहा कि यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल आमेर किला राजस्थान ही नहीं पूरे देश का गौरव है। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से इसके वास्तु और कलात्मक पहलुओं का प्रभावी विपणन किए जाने का आह्वान किया।

PunjabKesari

राज्यपाल ने हरियाली ओढ़े पहाड़ियां और शिल्प सौंदर्य, स्थापत्य की सराहना की
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने वर्षा में हरियाली ओढ़े आमेर की पहाड़ियां के प्राकृतिक सौंदर्य पर मुग्ध होते हुए आमेर से दिख रहे दृश्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से आमेर बहुत महत्वपूर्ण है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!