शीतला अष्टमी पर चाकसू पहुंचीं पूर्व विधायक प्रमिला कुंडारा, मां शीतला मंदिर में किए दर्शन

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 11 Mar, 2026 01:02 PM

former mla pramila kundara reached chaksu on sheetla ashtami

शीतला अष्टमी के अवसर पर चाकसू में आस्था का माहौल देखने को मिला। चाकसू की पूर्व विधायक प्रमिला कुंडारा ने प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

शीतला अष्टमी के अवसर पर चाकसू में आस्था का माहौल देखने को मिला। चाकसू की पूर्व विधायक प्रमिला कुंडारा ने प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रदेश कार्य  समिति सदस्य बनने के बाद प्रमिला कुंडारा का यह चाकसू का पहला दौरा था। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

PunjabKesari

मां शीतला के मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रमिला कुंडारा ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!