जयपुर में शिवमहापुराण कथा में सक्रिय था चोरी गिरोह, AI कैमरों से पकड़ा

Edited By Anil Jangid, Updated: 21 Mar, 2026 10:01 AM

robbery gang active during shiv mahapuran katha in jaipur caught

जयपुर। मानसरोवर स्थित शिप्रापथ पर आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं, जो कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की...

जयपुर। मानसरोवर स्थित शिप्रापथ पर आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं, जो कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देने पहुंचे थे।

 

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि कथा स्थल पर प्रतिदिन 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एआई आधारित निगरानी प्रणाली लागू की गई थी। कंट्रोल रूम में बैठी टीम ने भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों, विशेष रूप से धक्का-मुक्की करने वाले लोगों की पहचान की। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

 

धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाता है गिरोह
गिरफ्तार आरोपियों में भरतपुर, हनुमानगढ़, मथुरा, मऊ, दौसा, कोटा और जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी संगठित गिरोह के रूप में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाते हैं और मौका मिलते ही चोरी व चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं।

 

आमजन सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने कथा स्थल पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है। यह धार्मिक कार्यक्रम 26 मार्च तक चलेगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!