Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत ने बोला अशोक गहलोत पर हमला! नकारा और निकम्मा जैसे शब्दों पर घेरा

Edited By Anil Jangid, Updated: 12 Jul, 2026 03:02 PM

rajasthan politics gajendra singh shekhawat targets ashok gehlot

जोधपुर: जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से आज पहली नियमित उड़ान का संचालन शुरू हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यात्रियों का स्वागत किया, पहले यात्री को टिकट भेंट किया और केक काटकर इस ऐतिहासिक शुरुआत का...

जोधपुर: जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से आज पहली नियमित उड़ान का संचालन शुरू हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यात्रियों का स्वागत किया, पहले यात्री को टिकट भेंट किया और केक काटकर इस ऐतिहासिक शुरुआत का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई को उद्घाटित किए गए नए टर्मिनल से 12 जुलाई से नियमित विमान सेवाएं शुरू होने का वादा आज पूरा हो गया है।

 

शेखावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से इस परियोजना को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। कई बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद अब यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के समय कुछ लोगों ने सवाल उठाया था कि टर्मिनल का संचालन कब शुरू होगा, लेकिन उन्होंने उसी दिन स्पष्ट कर दिया था कि 12 जुलाई से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी। आज सुबह पहली उड़ान के साथ नया एयरपोर्ट पूरी तरह सक्रिय हो गया है और यात्रियों में आधुनिक टर्मिनल को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि यदि वे अब जोधपुर आएंगे तो नया एयरपोर्ट, आधुनिक रेलवे स्टेशन, फोरलेन सड़कें, एलिवेटेड रोड और बाईपास जैसे विकास कार्य स्वयं देख सकेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अशोक गहलोत जोधपुर की शान हैं और वे उनके प्रति किसी भी प्रकार की असम्मानजनक टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपने ही दल के नेताओं के लिए 'नकारा' और 'निकम्मा' जैसे शब्दों का उपयोग करना गहलोत को ही शोभा देता है, उन्हें नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शेखावत ने अपने बयान में क्या कहा है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!