Edited By PTI News Agency, Updated: 27 May, 2023 11:49 AM

जयपुर, 26 मई (भाषा) हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने शुक्रवार को कहा कि वह राजस्थान में भगवा दल के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
जयपुर, 26 मई (भाषा) हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने शुक्रवार को कहा कि वह राजस्थान में भगवा दल के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
जजपा अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पृथ्वी मील को पार्टी की राजस्थान इकाई का प्रमुख और भाजपा नेता सुभाष महरिया के भतीजे प्रतीक महरिया को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बातचीत चल रही है।
उन्होंने कहा, “हम राजस्थान में उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां भाजपा कमजोर है।”
चौटाला ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोग विकल्प तलाश रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।