राजस्थान : एसीबी ने छह महीने में भ्रष्टाचार के 267 मामले दर्ज किए

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Jul, 2022 10:24 AM

pti rajasthan story

जयपुर, चार जुलाई (भाषा) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने साल के शुरुआती छह महीनों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कुल 267 मामले दर्ज किए हैं। एसीबी की प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जून 2022 के आखिर तक एसीबी ने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कुल 267 मामले दर्ज किए, जो इस अवधि में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अब तक दर्ज किए गए सर्वाधिक मामले हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक, इससे पहले एसीबी ने साल 2020 की इसी अवधि में 104 और 2021 में 236 मामले दर्ज किए थे।

उन्होंने बताया कि 2022 में दर्ज भ्रष्टाचार के 267 मामलों में से 252 रिश्वतखोरी, नौ आय से अधिक संपत्ति और छह पद के दुरुपयोग से जुड़े हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, एसीबी ने 2022 में अब तक 214 मामलों में आरोप पत्र पेश किए हैं, जबकि 2021 में ऐसे मामलों की संख्या 133 और 2020 में 86 थी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!