कुसुम यादव का कार्यकाल दो माह और बढ़ा, 24 सितंबर तक बनी रहेंगी जयपुर हेरिटेज की कार्यवाहक मेयर

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 24 Jul, 2025 07:28 PM

kusum yadav jaipur heritage mayor term extended again

राजस्थान सरकार ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज की कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव के कार्यकाल को एक बार फिर दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 24 सितंबर 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज की कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव के कार्यकाल को एक बार फिर दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 24 सितंबर 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

सरकार ने यह आदेश नगर निगम की प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया है।

मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद बनी थीं कार्यवाहक मेयर

गौरतलब है कि 23 सितंबर 2024 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तत्कालीन मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में मुनेश गुर्जर, उनके पति सुशील गुर्जर और दो अन्य पर पट्टे जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे।

इसके बाद सरकार ने 24 सितंबर 2024 को मुनेश गुर्जर को पद से निलंबित करते हुए कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर नियुक्त किया था। तब से अब तक यादव का कार्यकाल लगातार पांच बार दो-दो महीने की अवधि के लिए बढ़ाया जा चुका है।

प्रशासनिक जरूरत या राजनीतिक संकेत?

राजनीतिक हलकों में इस कार्यकाल विस्तार को लेकर चर्चा है कि क्या यह सिर्फ प्रशासनिक फैसला है या फिर इसके पीछे राजनीतिक समीकरणों का दबाव भी काम कर रहा है। हालाँकि सरकार की ओर से इसे नगर निगम की कार्यप्रणाली की निरंतरता सुनिश्चित करने के तौर पर ही देखा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!