जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 50 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, 5 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Edited By Anil Jangid, Updated: 24 Sep, 2026 07:45 PM

jda major action in jaipur 50 bighas government land freed from encroachment

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-20 में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 50 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। साथ ही करीब 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही नवीन...

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-20 में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 50 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। साथ ही करीब 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया।

 

उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा श्री आनन्द शर्मा ने बताया कि ग्राम खुडियाला, मौजमाबाद में करीब 30 बीघा सरकारी भूमि पर मिट्टी की डोल, कांटों की बाड़, झाड़ियों एवं तारबंदी कर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी एवं मजदूरों की सहायता से हटाया गया। उक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

 

इसी प्रकार ग्राम डेडूवाला, मौजमाबाद में करीब 20 बीघा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

 

ग्राम मौजमाबाद में करीब 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना जेडीए स्वीकृति एवं बिना भू-रूपांतरण के “विनायक विहार तृतीय” नाम से बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी की मिट्टी-ग्रेवल सड़कें एवं अन्य अवैध निर्माण प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्त कर दिए गए।

 

इसके अलावा ग्राम पालुखुर्द में सरकारी भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल सहित अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

 

समस्त कार्रवाई मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन प्रथम के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-20 तथा राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा की गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!