डोटासरा के बयान पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का पलटवार, बोले – जनता को भ्रमित करने की कोशिश

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 12 Mar, 2026 07:34 PM

jawahar singh bedham reaction on govind singh dotasra statement rajasthan

राजस्थान में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का...

जयपुर। राजस्थान में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेशवासियों के प्रति जवाबदेह रहते हुए आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।

उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा ऐसे मौकों की तलाश करते रहते हैं, जिससे वे प्रदेश की जनता को भ्रमित कर सकें। उन्हें विकास की कोई चिंता नहीं है और हर मुद्दे पर राजनीति करने की आदत बन चुकी है। ऐसे संवेदनशील समय में उन्हें ओछी राजनीति करने से बचना चाहिए।

बेढ़म ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन के हितों के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आपसी संवाद और समन्वय के साथ प्रदेशवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!