डूंगरपुर में ममता भूपेश का भाजपा पर हमला, बोलीं—संविधान का हो रहा दुरुपयोग

Edited By Ishika Jain, Updated: 14 Apr, 2026 03:56 PM

mamta bhupesh targets bjp in dungarpur alleges misuse of constitution

डूंगरपुर में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारें संविधान की मूल भावना के विपरीत काम कर रही हैं और लोकतांत्रिक...

डूंगरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारें संविधान की भावना के विपरीत काम कर रही हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

डूंगरपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में एजेंसियों का उपयोग लोगों को डराने और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इनसे ध्यान हटाने के लिए समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। “400 पार” के नारे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2029 में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी।

उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आम लोगों की आवाज उठाने का प्रयास है।

प्रदेश सरकार पर भी साधा निशाना

ममता भूपेश ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय केवल नाम बदलने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और कालीबाई भील स्कूटी योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोगों को इनसे राहत मिल रही थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में डर का माहौल है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में जनता इस सरकार को जवाब देगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!