महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का नाटक सीएम की उपस्थिति के बावजूद फ्लॉप शो साबित हुआ: प्रताप सिंह खाचरियावास

Edited By Anil Jangid, Updated: 20 Apr, 2026 08:40 PM

pratap singh khariyawas says on cm bhajan lal road show

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश भाजपा का महिला आरक्षण को लेकर किया गया नाटक फ्लॉप से साबित हुआ।

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश भाजपा का महिला आरक्षण को लेकर किया गया नाटक फ्लॉप से साबित हुआ। नरेगा और आंगनबाड़ी की महिलाओं को सरकारी दम पर बुलाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और भाजपा के तमाम नेता सरकारी पुलिस से भिड़ने का नाटक कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण का बिल कांग्रेस पास करवा चुकी है। उस महिला आरक्षण बिल के आधार पर महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है। महिलाओं को आरक्षण देना बीजेपी का मकसद नहीं है। खाचरियावास ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की सरकार राज्य में भाजपा की सरकार है। फिर भी सड़कों पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करके महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी से हो रही मौत से ध्यान हटाकर बीजेपी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है।

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि देश भाजपा के नाटक समझ चुका है। अब महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा नाटक कितना भी कर ले नाटक चलेंगे नहीं भाजपा की केंद्र सरकार को तुरंत प्रभाव से महिला आरक्षण बिल 2023 में ही कांग्रेस के समर्थन से पास हो गया था, जिसें लागू करना चाहिए जिससे महिला आरक्षण लागू हो सके और भाजपा को नाटक बंद करना चाहिए!

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!