महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला, कुंती देवड़ा बोलीं- चुनावी फायदा उठाने के लिए मुद्दे का इस्तेमाल

Edited By Ishika Jain, Updated: 24 Apr, 2026 08:04 PM

congress attacks bjp on women reservation kunti devda statement

डूंगरपुर दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस नेता कुंती देवड़ा ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विषय को केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

डूंगरपुर दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस नेता कुंती देवड़ा ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विषय को केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

कुंती देवड़ा ने कहा कि महिलाओं को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी दिलाने में कांग्रेस की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है, जबकि वर्तमान सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करने के बजाय इसे चुनावी हथियार के रूप में पेश कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा और पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला आरक्षण कानून को लागू करने में अनावश्यक शर्तें जोड़ी गई हैं।

देवड़ा ने बताया कि वर्ष 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन कानून को तुरंत लागू करने के बजाय इसे जनगणना और परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं से जोड़ दिया गया है। उनका कहना था कि पहले भी कई चुनावों में बिना परिसीमन के आरक्षण लागू किया गया है, ऐसे में इसे टालने का कोई ठोस कारण नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में जारी एक अधिसूचना में कानून को तीन साल बाद लागू करने की बात कही गई है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी में महिलाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने बहुत पहले महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया, जबकि भाजपा में आज भी स्थिति अलग है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!